{"_id":"6a3d26e065cc37b7ee0b8b9e","slug":"young-man-climbs-tower-demanding-marriage-to-mother-of-four-2026-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिर पर सवार हुई दिल्लगी: चार बच्चों की मां से शादी की जिद, टॉवर पर चढ़े युवक ने पांच घंटे तक लोगों को छकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर पर सवार हुई दिल्लगी: चार बच्चों की मां से शादी की जिद, टॉवर पर चढ़े युवक ने पांच घंटे तक लोगों को छकाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 25 Jun 2026 06:33 PM IST
सार
Farrukhabad News: चार बच्चों की मां से शादी की मांग पर युवक टॉवर पर चढ़ गया। मुंबई से आया प्रेमी पांच घंटे तक प्रेमिका को बुलाने की मांग करता रहा।
विज्ञापन
युवक टॉवर पर चढ़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार बच्चों की मां से शादी की मांग पर एक युवक बृहस्पतिवार सुबह करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। वह पांच घंटे तक टॉवर पर बैठकर प्रेमिका को मौके पर बुलाने की जिद करता रहा। पुलिस और अग्निशमन दल की टीम ने अथक प्रयास के बाद उसे सकुशल नीचे उतारा गया।
उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी चंदन शेखावत (30) सुबह करीब पांच बजे टावर पर चढ़ा था। उसने खुद यूपी-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला पुलिस और अग्निशमन दल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक ने पुलिस को बताया कि वह पहले कायमगंज में काम करता था और एक महिला से उसके प्रेम संबंध थे। दावा किया कि वह कुछ समय तक महिला के साथ उत्तराखंड और हरियाणा में भी रहा। बाद में महिला अपने पति के साथ गाजियाबाद में रहने लगी, जिससे उनका संपर्क टूट गया।

युवक वर्तमान में मुंबई में दक्षिण भारतीय रसोइया का काम करता है। महिला से संपर्क न होने पर वह मुंबई से कायमगंज आया और टावर पर चढ़ गया। जिस महिला को बुलाने की मांग वह कर रहा था, वह चार बच्चों की मां है। उसकी एक बेटी विवाह योग्य बताई जा रही है।
क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी और निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने युवक को समझाया। उन्होंने महिला से संपर्क कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब साढ़े 11 बजे युवक टावर से नीचे उतर आया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला के गाजियाबाद में होने की जानकारी मिली है, लेकिन मोबाइल बंद होने से संपर्क नहीं हो सका।
घटना के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तस्वीरें और वीडियो बनाने शुरू कर दिए। इससे फर्रुखाबाद-कायमगंज मुख्य मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। पुलिस ने मशक्कत कर यातायात सुचारु कराया।