Farrukhabad: ड्यूटी पर जा रहे कर्मी की बाइक खंती में गिरी, रात भर खंती में बेसुध पड़े रहने से मौत, जांच शुरू
Farrukhabad News: मोहम्मदाबाद में ड्यूटी जा रहे कोल्ड स्टोरेज कर्मी की बाइक खंती में गिरने से मौत हो गई। घायल अवस्था में रात भर पड़े रहने के कारण उनकी जान चली गई। सुबह राहगीर की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुडगांव रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय कोल्ड स्टोरेज कर्मी की मौत हो गई। मृतक रात में ड्यूटी के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में बाइक खंती में गिर जाने के कारण वह रात भर घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा रहा। सुबह राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार मृतक महेंद्र सिंह (55) पुत्र रामपाल सिंह निवासी हिसामपुर थाना जहानगंज का निवासी था। वह ड्यूटी करने सुमंगल कोल्ड स्टोरेज में रात 10 बजे घर से ड्यूटी को निकला था। रास्ते में गैस प्लांट की मोड़ से पहले किसी कारण मोटर बाइक खंती में जा गिरी और वह घायल हो गया। घायल अवस्था में रात भर पड़े रहने से उसकी मौत हो गई।
खंती में पड़ा हुआ था शव
सुबह जब ग्राम गुड़गांव के रहने वाले अवधेश सिंह भदौरिया टहलने के लिए गैस प्लांट की तरफ आए, तो उन्होंने देखा की खंती में किसी अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। अवधेश सिंह भदौरिया ने 112 नंबर पुलिस को इस घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने मोटरसाइकिल का नंबर ट्रेस करके पता किया, तो हिसामपुर का पता मिला।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इसके बाद थाना पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शव की पहचान पुष्पेंद्र ने अपने भाई के रूप में की। मृतक के दो बेटे, एक बेटी, बड़े बेटे की शादी हो गई है। कोल्ड में नौकरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।