सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Firing on and daughter in law writhed on threshold while father brandished gun for 40 minutes

‘मौत का पहरेदार’: दहलीज पर तड़पते रहे बेटा-बहू, 40 मिनट तक दुनाली लहराता रहा पिता, फतेहपुर गोलीकांड की कहानी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 25 Jun 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
सार

Fatehpur Firing And Family Tragedy News: बिंदकी गोलीकांड में आरोपी पिता वारदात के बाद 40 मिनट तक बंदूक लेकर घर के बाहर टहलता रहा, जिससे ग्रामीण डर के मारे मदद के लिए नहीं आ सके। एंबुलेंस न मिलने पर ग्रामीणों ने घायलों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया।

Fatehpur Firing on and daughter in law writhed on threshold while father brandished gun for 40 minutes
फतेहपुर गोलीकांड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

फतेहपुर जिले में बेटे और बहू पर गोली चलाने वाला रामखेलावन पटेल वारदात के बाद करीब आधे घंटे तक बंदूक लेकर घर में टहलता रहा। ग्रामीणों में दहशत इतनी थी कि कोई भी मौके पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। गांव किनारे बाग में मौजूद एक ग्रामीण ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी।


पुलिस के आने से पहले रामखेलावन भाग चुका था। ग्रामीणों के सामने वह खुद को रंगबाज किस्म का साबित करता था। परिवार के बड़े बेटे अवनीश पटेल की शादी करीब पांच साल पहले जाफरगंज थाना क्षेत्र के टरुवापुर गांव में हुई थी। शादी के बाद एक बच्ची हुई थी,जिसकी बीमारी के चलते मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन





पहले बेटे और फिर बहू पर गोली चला दी
करीब तीन साल से अवनीश अपने परिवार के साथ बिंदकी कस्बे में किराये पर रह रहा था। परिवार से अलग रहने को लेकर पिता रामखेलावन से उसका अक्सर विवाद होता था।बताया गया कि बुधवार को अवनीश काम पर जाने के लिए घर से निकला था, तभी पिता से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर रामखेलावन ने लाइसेंसी दुनाली बंदूक से पहले बेटे और फिर बहू पर गोली चला दी।

Fatehpur Firing on and daughter in law writhed on threshold while father brandished gun for 40 minutes
फतेहपुर गोलीकांड - फोटो : amar ujala

करीब 40 मिनट तक तड़पते रहे दोनों
गोली लगने के बाद अवनीश घर से बाहर भागा लेकिन कुछ ही दूरी पर गिर पड़ा। इस दौरान रामखेलावन उसका पीछा करता रहा और उसे तड़पते देख भी नहीं रुका।ग्रामीणों ने बताया कि दोनों घायल दरवाजे के पास करीब 40 मिनट तक तड़पते रहे। इस दौरान आरोपी घर के बाहर बंदूक लेकर घूमता रहा। इससे लोग डर के कारण आगे नहीं बढ़े। बाद में किसी ने डायल 112 पर सूचना दी।

विज्ञापन

हरीखेड़ा शराब दुकान के पास ग्रामीणों ने देखा
घटना के बाद रामखेलावन घर के भीतर गया और कपड़े बदलकर साइकिल से भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसे हरीखेड़ा शराब की दुकान की ओर जाते देखा गया। सूचना पर पुलिस और सीओ गौरव शर्मा मौके पर पहुंचे और बाद में एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची। इसके चलते घायलों को निजी वाहन से सीएचसी ले जाया गया।

Fatehpur Firing on and daughter in law writhed on threshold while father brandished gun for 40 minutes
फतेहपुर गोलीकांड - फोटो : amar ujala

परिवार की सुरक्षा को मिली बंदूक ने अपनों की ही जान ली
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर गांव में करीब चार दशक पहले परिवार पर डकैती पड़ी थी। इसमें रामखेलावन के पिता की हत्या कर दी गई थी। इसी के बाद सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने रामखेलावन को लाइसेंसी दुनाली बंदूक जारी की थी। वही बंदूक आज परिवार के लिए जानलेवा साबित हुई।

फसल बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद
बिंदकी में महिला के इलाज से शुरू हुआ विवाद फसल और संपत्ति के बंटवारे तक पहुंच गया। कहासुनी बढ़ने पर पिता ने लाइसेंसी दुनाली बंदूक से पहले बेटे और फिर बहू को गोली मार दी। गोली घटने के बाद करीब 40 मिनट तक दोनों दरवाजे के पास तड़पते रहे। गंभीर रूप से घायल बेटे की कानपुर रीजेंसी अस्पताल में अधिक खून बहने से मौत हो गई। बहू के पेट से डॉक्टर ने ऑपरेशन कर गोली बाहर निकाली।

Fatehpur Firing on and daughter in law writhed on threshold while father brandished gun for 40 minutes
फतेहपुर गोलीकांड - फोटो : amar ujala

पत्नी का पैर हो गया था फ्रैक्चर
वहीं वारदात के बाद आरोपी पिता घर में बंदूक छोड़कर साइकिल से भाग गया। कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर गांव निवासी रामखेलावन पटेल (75) के दो बेटे अवनीश (35) और राजू हैं। छोटा बेटा राजू कानपुर में नौकरी करता है। अवनीश बिंदकी की एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था और पत्नी मनीषा (28) के साथ घर के दूसरे हिस्से में रहता था। कुछ दिन पहले रामखेलावन की पत्नी मिथलेश का पैर फ्रैक्चर हो गया था।

खर्च और देखभाल को लेकर कहासुनी
इसके बाद देखभाल और खर्च को लेकर परिवार में तनाव बढ़ा हुआ था। बुधवार सुबह करीब 10 बजे रामखेलावन और बड़े बेटे अवनीश के बीच इलाज के खर्च और देखभाल को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान मनीषा भी मौके पर पहुंच गई। विवाद के बीच मनीषा ने फसल और संपत्ति के बंटवारे की बात उठाई और कहा कि हिस्सा मिलने पर ही वह लोग देखभाल करेंगे।

Fatehpur Firing on and daughter in law writhed on threshold while father brandished gun for 40 minutes
फतेहपुर गोलीकांड - फोटो : amar ujala

धक्का देने से विवाद और बढ़ गया
इस पर रामखेलावन भड़क गया और उसने मनीषा पर हाथ उठाने की कोशिश की। बीच-बचाव में अवनीश ने पिता को धक्का दे दिया। इससे विवाद और बढ़ गया। अपमानित महसूस करने पर रामखेलावन कमरे से लाइसेंसी दुनाली बंदूक लेकर बाहर आया और दरवाजे पर खड़े अवनीश पर गोली चला दी। गोली उसके दाहिने हाथ और पंजे में लगी। इसके बाद दूसरी गोली मनीषा के पेट में जा लगी।

अवनीश को मृत घोषित कर दिया
एक साथ दो गोलियां चलने से ग्रामीण डर के कारण तुरंत मदद को आगे नहीं आए। कुछ लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। करीब 40 मिनट के बाद ग्रामीण और प्रधान मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को निजी वाहन से सीएचसी भेजा गया। यहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस दोनों को रीजेंसी अस्पताल लेकर पहुंची। यहां अवनीश को मृत घोषित कर दिया गया।

Fatehpur Firing on and daughter in law writhed on threshold while father brandished gun for 40 minutes
फतेहपुर गोलीकांड - फोटो : अमर उजाला

पीआरवी को सूचना मिली थी कि रामखेलावन ने बेटे और बहू पर फायर किया है। पुलिस ने दोनों को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल ले गई। आरोपी साइकिल से भाग निकला। लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। बंदूक के लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए पत्राचार किया जाएगा।  -अभिमन्यु मांगलिक, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed