यूपी के औरैया जिले में गुरुवार को शोहदे को सबक सिखाने का एक मामला सामने आया। यहां खेत से आ रही महिलाओं को छेड़ना युवक को भारी पड़ गया। यह घटना जिले के चिरहुली क्षेत्र की है।
2 of 5
शोहदे की पिटाई का वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
यहां कुछ महिलाएं खेत से वापस घर जा रही थीं। तभी रास्ते में एक शोहदा महिलाओं को छेड़ने लगा। शोहदे की इस हरकत से आक्रोशित महिलाओं ने उसे पकड़कर चप्पलों व लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
3 of 5
शोहदे की पिटाई का वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
युवक को पिटता देख मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। महिलाओं ने शोहदे को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। हाथ जोड़कर माफी मांगने पर महिलाओं ने उसे छोड़ दिया।
4 of 5
शोहदे की पिटाई का वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं द्वारा शोहदे को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में सीओ ने कहा कि महिलाओं को छेड़ने पर युवक की पिटाई का वीडियो संज्ञान में आया है।
5 of 5
सीओ बोले जांच कर कार्रवाई होगी
- फोटो : अमर उजाला
मामले की जांच करकर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस वीडियो को आधार बनाकर युवक की पहचान करने में जुट गई है।