फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Clash between two communities in Patiyali in Kasganj

कासगंज में खूनी संघर्ष: दो पक्षों में टकराव, पथराव और फायरिंग से फैली दहशत, सात लोग घायल; गांव में फोर्स तैनात

Wed, 26 Aug 2026 08:49 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Arun Parashar Updated Wed, 26 Aug 2026 08:49 PM IST
सार

दो पक्षों में टकराव की घटना से पूरे गांव में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर कुल 19 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 

विज्ञापन
Clash between two communities in Patiyali in Kasganj
कासगंज में दो पक्षों में टकराव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सगंज के पटियाली के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के सनौड़ी गांव में मंगलवार देर रात दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आमने-सामने आए दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग हुई, जिसमें दोनों पक्षों के 7 लोग घायल हो गए। दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा मामला होने के कारण गांव में तनाव फैल गया, जिसके बाद एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामले में दोनों पक्षों के 19 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


घटना मंगलवार रात करीब 9:15 बजे की है। किसी बात को लेकर अनिल कुमार दुबे और राम सिंह जाटव पक्ष के लोग भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और पथराव के साथ ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। इस गोलीबारी में एक पक्ष से अनिल कुमार, कुंवरपाल, अजय कुमार, मुकेश और ऋषभ घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष से राम सिंह और उनकी पत्नी शशि को चोटें आईं। घटना से पूरे गांव में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर कुल 19 आरोपियों (एक पक्ष के 10 और दूसरे पक्ष के 9) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

 

दोनों पक्षों के अपने-अपने आरोप
अनिल कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि रात को दुकान बंद कर लौटते समय दूसरे पक्ष के लोगों ने शराब के नशे में गाली-गलौज की और विरोध करने पर पथराव व फायरिंग कर दी। वहीं, दूसरे पक्ष के राम सिंह जाटव का आरोप है कि वह अंतिम संस्कार से लौट रहे थे तभी रास्ते में जातिसूचक शब्द कहते हुए उन पर हमला किया गया। जब वह जान बचाकर भागे तो आरोपियों ने घर पर धावा बोलकर उन्हें और उनके परिजन को पीटा।

स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और वीडियो फुटेज व साक्ष्यों के आधार पर पथराव-फायरिंग करने वाले अन्य उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है। -अमित कुमार, सीओ पटियाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed