फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Cooperative societies locked by strikes; farmers in distress

Kasganj News: निलंबन के बाद पटियाली के पूर्व बीडीओ पर एफआईआर

Sun, 25 Oct 2026 02:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 25 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Cooperative societies locked by strikes; farmers in distress
फोटो22संजीव कुमार ,बीडीओ । स्रोत: वीडियो ग्रैब
कासगंज। पटियाली के निवर्तमान खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) संजीव कुमार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अधीनस्थ कर्मचारी से अवैध तौर पर धन मांगने और धमकाने का वीडियो वायरल होने के बाद निलंबन की कार्रवाई के बाद शनिवार को उनके खिलाफ पटियाली थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई। यह कार्रवाई जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) की तहरीर पर की गई है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। डीडीओ सुभाष चंद्र की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में पटियाली के तत्कालीन बीडीओ संजीव कुमार अपने कार्यालय में बैठकर कथित तौर पर एक अधीनस्थ कर्मचारी से धनराशि मांगते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में वह स्पष्ट रूप से कहते दिख रहे हैं कि पूरा एक दे जाना, नोट कर लेना, नेतागिरी मत करना। इसके बाद वह गाली-गलौज करते हुए जेल भेजने की धमकी देते भी नजर आ रहे हैं। तहरीर में कहा गया है कि अधिकारी का यह आचरण अधीनस्थ से अवैध धन की मांग और सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार से संबंधित है। इसे अवैध प्रतितोष की गंभीर श्रेणी में मानते हुए बीडीओ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पटियाली के सीओ अमित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की सघन जांच की जा रही है।
विज्ञापन

वर्जन
पटियाली में तैनात रहे बीडीओ संजीव कुमार का रिश्वत और कमीशन मांगने का वीडियो वायरल हुआ था। मामले में शासन स्तर से उनके खिलाफ निलंबन की बड़ी कार्रवाई हो चुकी है। अब अधीनस्थकर्मी से अवैध धन मांगने के मामले में डीडीओ की ओर से बीडीओ के खिलाफ पटियाली कोतवाली में प्राथमिकी भी दर्ज करा दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

- वीरेंद्र कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed