{"_id":"69cd6b38d23f37942f010e14","slug":"kasganj-news-election-dispute-court-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-145591-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव विवाद पर फिर सुनवाई, कोर्ट में पेश हुई मतदाता सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव विवाद पर फिर सुनवाई, कोर्ट में पेश हुई मतदाता सूची
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव विवाद मामले में हाईकोर्ट के निर्देश पर जिला न्यायालय में एक बार फिर सुनवाई शुरू हो गई है। ताजा सुनवाई के दौरान निर्वाचन अधिकारी की ओर से दोनों पक्षों को मतदाता सूची उपलब्ध कराई गई, जबकि अब मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी।
नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए वर्ष 2023 में हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर दयाल महेरे ने निर्दलीय प्रत्याशी सुधीर यादव को 213 मतों से हराकर जीत दर्ज की थी। चुनाव परिणाम के बाद पराजित प्रत्याशी सुधीर यादव ने जिला न्यायालय में याचिका दायर कर मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया था।
याचिका में दावा किया गया था कि 225 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दो स्थानों पर दर्ज थे और उन्होंने दो बार मतदान किया। इस आधार पर उन्होंने मतदाता सूची की जांच और पुनर्गणना (रिकाउंटिंग) की मांग की थी। हालांकि, लगभग एक वर्ष तक चली सुनवाई के बाद जिला न्यायालय ने इस याचिका को निरस्त कर दिया था। इसके बाद मामले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई, जहां से पुनः सुनवाई के निर्देश दिए गए। बुधवार को हुई सुनवाई में कोर्ट के आदेश पर निर्वाचन अधिकारी की ओर से मतदाता सूची दोनों पक्षों को सौंपी गई। नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने बताया कि जांच के दौरान केवल 39 ऐसे वोट पाए गए हैं, जिनमें दो बार मतदान की स्थिति सामने आई है, और ये वोट अन्य प्रत्याशियों के पक्ष में पड़े हैं। अब इस मामले में अगली सुनवाई 15 अप्रैल को निर्धारित की गई है, जिसमें आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
Trending Videos