{"_id":"69cd6f0022cabd797d052db9","slug":"kasganj-news-missing-girl-found-kasganj-news-c-175-1-kas1009-145585-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कस्तूरबा विद्यालय से लापता 9वीं कक्षा की छात्रा 18 घंटे में खोजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कस्तूरबा विद्यालय से लापता 9वीं कक्षा की छात्रा 18 घंटे में खोजी
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। थाना सहावर के गांव फरौली स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय से लापता हुई 9वीं कक्षा की छात्रा को पुलिस ने 18 घंटे के भीतर खोज निकाला। छात्रा की सकुशल वापसी से सभी ने राहत की सांस ली है।
कस्तूरबा विद्यालय से मंगलवार की दोपहर 2:30 बजे 15 वर्षीय 9वीं कक्षा की छात्रा के अचानक लापता हो जाने से खलबली मच गई थी। छात्रा के गायब होने की सूचना विद्यालय की वार्डन राजकुमारी ने पुलिस को दी। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक ने विद्यालय पहुंचकर मामले की गहन छानबीन की। इसके बाद थाना पुलिस छात्रा की बरामदगी में जुट गई। बुधवार सुबह 11 बजे पुलिस को सफलता मिल गई और छात्रा को 18 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से छात्रा को सही सलामत बरामद किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। कुछ स्थानीय लोगों का आरोप था कि इससे पहले भी विद्यालय से छात्रा लापता हो चुकी थी और विद्यालय प्रशासन की लापरवाही के कारण ही यह घटना हुई।
Trending Videos