सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news rain crop damaged

Kasganj News: बारिश और तेज हवा से फसलों को नुकसान, किसान चिंतित

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
kasganj news rain crop damaged
फोटो02सिढ़पुरा में खेत में कटी पड़ी तंबाकू की फसल। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। तेज हवा के साथ मंगलवार रात हुई बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में तैयार और कटी पड़ी गेहूं व तंबाकू की फसल को नुकसान हुआ है। इसके साथ खेती किसानी के काम भी प्रभावित हो गया। किसानों ने बुधवार को फसल की कटाई नहीं की।
Trending Videos

मौसम ने मंगलवार शाम को अचानक करवट बदल ली। तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। काफी देर तक कभी हल्की तो कभी तेज बारिश हुई। देर रात फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया। गरज के साथ होने वाली बारिश ने किसानों के सामने नई मुसीबत खड़ी कर दी। खेतों में रखी गेहूं की लाक (कटाई के बाद बंधी फसल) पूरी तरह भीग गई, जिससे उसकी गुणवत्ता प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं तंबाकू की कटी हुई फसल भी खुले में पड़ी होने के कारण बारिश की चपेट में आ गई। किसानों ने बताया कि तेज हवा के कारण कई जगह फसल गिर भी गई, जिससे कटाई में अतिरिक्त मेहनत और खर्च बढ़ेगा।अचानक हुए इस मौसम बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की बात

मौसम की वजह से इस बार गेहूं के दाने काफी कमजोर है। बारिश से लाक भीगने से दाने काले पड़ने और सड़ने की आशंका बढ़ गई है, जिससे बाजार में उचित मूल्य मिलना मुश्किल हो सकता है।- अवधेश कुमार दीक्षित, किसान, धारिकपुर

कटी हुई तंबाकू की फसल को सुखाने की प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन बारिश ने इस पूरी प्रक्रिया को प्रभावित कर दिया। इससे फसल की गुणवत्ता खराब होने का खतरा है। - प्रमोद उपाध्याय, किसान, बाजीतपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed