{"_id":"6986130f9cec743e2704a8ad","slug":"last-date-for-application-for-admission-in-atal-residential-school-is-15-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-143105-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15
विज्ञापन
फोटो04कासगंज सहायक श्रमायुक्त कार्यालय । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। अटल आवासीय विद्यालय, गभाना अलीगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छठीं और नौवीं कक्षा में प्रवेश हेतु आवेदन की तिथि 15 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। यह फैसला आवेदन संख्या में कमी के कारण लिया गया है।
सहायक श्रम आयुक्त विद्या प्रकाश शर्मा ने बताया कि कक्षा छह में 80 बालक और 80 बालिकाओं, कक्षा नौ में 32 बालक और 31 बालिका की सीटें हैं। फिलहाल कक्षा छह के लिए 99 और कक्षा नौ के लिए 71 आवेदन ही प्राप्त हुए हैं।
ऐसे करें आवेदन-
श्रम या जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय से आवेदनकर्ता मुफ्त फाॅर्म प्राप्त कर भरकर जमा कर सकते हैं। इसके अलावा, अभ्यर्थी ऑनलाइन upbocw.in पर QR कोड के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।
प्रवेश के लिए पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही कोविड-19 महामारी के दौरान कोरोना से अनाथ हुए बच्चों और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के पात्र बच्चों को भी प्रवेश में पात्रता दी जाएगी।
आयु सीमा
कक्षा 6 : जन्म तिथि 1 मई 2013 से पहले और 31 जुलाई 2015 के बाद नहीं होनी चाहिए, बच्चा कक्षा 5 में अध्ययनरत हो।
कक्षा 9 : जन्म तिथि 1 मई 2010 से पहले और 31 जुलाई 2012 के बाद नहीं होनी चाहिए, अभ्यर्थी कक्षा 8 में अध्ययनरत हो।
आवश्यक दस्तावेज
-निर्माण श्रमिक का नवीनीकृत पहचान पत्र
-अनाथ होने पर माता-पिता के मृत्यु प्रमाणपत्र
-अभ्यर्थी का जन्म प्रमाणपत्र और आधार कार्ड
-अभ्यर्थी की तीन पासपोर्ट साइज तस्वीरें
Trending Videos