फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Main road turns into a swamp during the rains, causing severe inconvenience.

Kasganj News: बरसात में दलदल बना मुख्य मार्ग, हो रही भारी परेशानी

Tue, 28 Jul 2026 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Main road turns into a swamp during the rains, causing severe inconvenience.
फोटो10गांव रसूलपुर अरौरा में सड़क पर हुए जलभराव के बीच से गुजरते ग्रामीण । स्रोत:ग्रामीण
कासगंज। पटियाली विकास खंड के रसूलपुर अरौरा गांव में करीब 20 साल पुरानी मुख्य सड़क के जर्जर होने से ग्रामीणों का आवागमन दूभर हो गया है। लगभग 1,100 की आबादी वाले इस गांव की सड़क उखड़ने और जलभराव के कारण दलदल में तब्दील हो चुकी है। इससे परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर आरसीसी सड़क बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव रसूलपुर अरौरा पटियाली विकास खंड से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर बसा है। यह मुख्य मार्ग गढि़या, प्रीतम नगर, हडौरा, डाबर नगला, गुनार नगला, नगरिया, कादरगंज और तरसी समेत कई गांवों को जोड़ता है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों और कीचड़ के कारण स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का निकलना मुश्किल हो गया है। कई लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण राकेश कुमार, वीरेंद्र का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं, जिससे विकास के दावों की पोल खुल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
निकलना मुश्किल हो जाता है
-बरसात में सड़क पर कीचड़ हो जाता है। बच्चे और मरीज दोनों को अस्पताल ले जाना तक मुश्किल हो जाता है। कई बार शिकायत की, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। - हिमांशु , ग्रामीण

-करीब 20 साल पुरानी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे और जलभराव से वाहन चालक गिरकर चोटिल हो जाते हैं। आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जाए। -ऐवरन सिंह , ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed