{"_id":"6a91c97f2d3b97cefb03cfb0","slug":"one-of-four-youths-from-etah-who-went-to-bathe-in-the-hazara-canal-has-drowned-the-search-is-underway-kasganj-news-c-175-1-agr1054-152923-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: हजारा नहर में नहाने उतरे एटा के चार युवकों में से एक डूबा, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: हजारा नहर में नहाने उतरे एटा के चार युवकों में से एक डूबा, तलाश जारी
विज्ञापन
हजारा नहर में डूबे युवक के परिजन से जानकारी लेती सीओ सदर आंचल चौहान। -पुलिस विभाग
कासगंज। रक्षाबंधन पर्व की देर शाम सदर कोतवाली क्षेत्र में पिकनिक प्वाइंट पर हजारा नहर में नहाने उतरे एटा के चार युवकों में से एक डूब गया। युवक मारहरा के गांव त्रिलोकपुर से दोस्तों के साथ नहर पर घूमने आया था। सूचना पर सीओ सदर मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। पीएसी की फ्लड यूनिट को घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बुलाया गया है।
जिला एटा में थाना मारहरा के गांव त्रिलोकपुर निवासी देवराज (21) पुत्र वीरपाल सिंह गांव के रहने वाले दोस्त अंशुल प्रताप (17) पुत्र राधेश्याम, सुमित कुमार (18) पुत्र शिव सिंह, अनुज कुमार (16) पुत्र धीरज कुमार और रंजीत कुमार (19) पुत्र अशोक कुमार के साथ शुक्रवार की शाम हजारा नहर पिकनिक प्वाइंट पर घूमने आए थे।
देर शाम करीब 6:45 बजे रंजीत को छोड़कर बाकी चार युवक नहाने के लिए हजारा नहर में कूद गए। इस दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से देवराज गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ आए दोस्तों के अनुसार, वह करीब 50 मीटर तक तैरता हुआ नजर आया। इसके बाद वह पानी के तेज बहाव में बह गया। साथियों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सीओ सदर आंचल चौहान पुलिस बल के साथ पिकनिक प्वाइंट पहुंच गई। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कराई। पीएसी की फ्लड यूनिट को भी बुलाया गया है। युवक के नहर में डूबने की जानकारी मिलने पर उसके पिता वीरपाल सिंह, बड़े भाई कैलाशचंद्र और बहन पिंकी कुमारी भी मौके पर पहुंच गए।
-- -- -- -- -- -- -
वर्जन
एटा से कुछ युवक पिकनिक प्वाइंट पर घूमने आए थे। युवक नहर में नहाते समय उछल-कूद करके वीडियो बना रहे थे। इस दौरान एक युवक नहर में डूब गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। युवक की तलाश कराई जा रही है। -ओपी सिंह, एसपी