फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Young woman murdered and body found naked  in Kasganj

कासगंज में युवती की हत्या: ट्यूबवेल की छत पर मिली नग्न अवस्था में लाश, दुष्कर्म की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 23 Sep 2026 12:21 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Arun Parashar Updated Wed, 23 Sep 2026 12:21 PM IST
सार

यूपी के कासगंज जिले में बुधवार को एक युवती का नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Young woman murdered and body found naked  in Kasganj
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र में अशोक नगर लाइन पार इलाके में बुधवार सुबह खेत पर लगे ट्यूबवेल की छत पर युवती का नग्न अवस्था में शव मिला। युवती की गला रेत हत्या की गई है। युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


सूचना पर डीआईजी प्रभाकर चौधरी, एसपी ओपी सिंह, सीओ सदर आंचल चौहान समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अहम साक्ष्य जुटाए। एसपी ओपी सिंह ने बताया कि युवती मंगलवार रात से घर से लापता बताई जा रही थी। उसका घर घटना स्थल से करीब सवा किलोमीटर दूर है। हत्या करने के बाद शव को ट्यूबवेल की छत पर फेंका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन से पूछताछ और घटनास्थल के निरीक्षण के बाद कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। पुलिस उनकी पड़ताल में जुटी हुई है। युवती की हत्या गला रेत कर की गई है। हत्या की असल वजह जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed