{"_id":"6a94dc5055beaec60700f718","slug":"three-killed-in-collision-between-pickup-vehicle-and-truck-in-kasganj-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ट्रक की टक्कर में पांच की मौत, 23 घायल; सोरोंजी जा रहे थे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ट्रक की टक्कर में पांच की मौत, 23 घायल; सोरोंजी जा रहे थे श्रद्धालु
Mon, 31 Aug 2026 07:13 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 31 Aug 2026 07:13 AM IST
सार
हादसे में पिकअप सवार पांच व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला तुरंत मौके पर पहुंचा। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन
कासगंज में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा में गांव कांतौर स्थित शिवा इंटर कॉलेज के सामने सोमवार तड़के सुबह करीब 04:30 बजे मैक्स पिकअप और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 अन्य यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
पिकअप में सवार सभी लोग राजस्थान के करौली और भरतपुर जिले से अस्थि विसजन करने सोरोंजी तीर्थ स्थल आ रहे थे। शिव इंटर कॉलेज के सामने शाहजहाँपुर से पशु आहार लेकर जयपुर जा रहे ट्रक से पिकअप की सीधी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू कर सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल कासगंज पहुंचाया। भीषण हादसे की जानकारी मिलने पर डीएम प्रणय सिंह, एसपी ओपी सिंह, एएसपी सुशील कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने बचाव कार्य का जायजा लेते हुए हादसे के कारणों की समीक्षा की। अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और सीएमएस डॉक्टर संजीव सक्सेना को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मृतकों के नाम
1- उमेश पुत्र बबलू (26) निवासी गांव रेवई, जनपद करौली, राजस्थान
2-प्रेमवती पत्नी तेजराम (50) निवासी नथौली का पुरा, जनपद करौली, राजस्थान
3-नेहरू पुत्र रामखिलाड़ी (25) निवासी नथौली का पुरा, जनपद करौली, राजस्थान
4- अंजलि पत्नी मनीष (26) निवासी गांव रेवई, जनपद करौली, राजस्थान
5- रीना पत्नी करमवीर (32) निवासी सलेमपुर कला, जनपद भरतपुर, राजस्थान
अलीगढ़ रेफर घायल
1. वंदना पत्नी चंद्रभान उर्फ सतीश (22) निवासी नथौली का पुरा, जनपद करौली, राजस्थान
2. रंजीत उर्फ रामजीत पुत्र तेजपाल (33) निवासी नथौली का पुरा, जनपद करौली, राजस्थान
3. हेमंत पुत्र राजेश (16) निवासी गांव रेवई, जनपद करौली, राजस्थान
4. नैतिक पुत्र रविंद्र (12) निवासी गांव रेवई, जनपद करौली, राजस्थान
5. रेयांश पुत्र उमेश चंद (02) निवासी गांव रेवई, जनपद करौली, राजस्थान
6. भूपेंद्र पुत्र राधेश्याम (27) निवासी नथौली का पुरा, जनपद करौली, राजस्थान
जिला अस्पताल में भर्ती घायल
1. रविंद्र पुत्र रामचंद्र निवासी गांव रेवई, जनपद करौली, राजस्थान
2. तेजराम पुत्र रामखिलाड़ी (60) निवासी नथौली का पुरा, जनपद करौली, राजस्थान
3. नेकराम पुत्र रामभरोसे (60) निवासी गाजीपुर खावदा, जनपद दौसा, राजस्थान
4. सपना पत्नी गौतम (20) निवासी गांव रेवई, जनपद करौली, राजस्थान
5. सीमा पत्नी रविंद्र (25) निवासी गांव रेवई, जनपद करौली, राजस्थान
6. चंद्रभान पुत्र नेहरू (25) निवासी नथौली का पुरा, जनपद करौली, राजस्थान
7. राजकुमारी पत्नी रामजीत (30) निवासी नथौली का पुरा, जनपद करौली, राजस्थान
8. मयंक पुत्र राजेश (14) निवासी गांव रेवई, जनपद करौली, राजस्थान
9. लक्ष्य पुत्र रविंद्र (10) निवासी गांव रेवई, जनपद करौली, राजस्थान
10. चिराग पुत्र उमेश चंद्र (5) गांव रेवई, जनपद करौली, राजस्थान
11. रियांश पुत्र उमेश चंद्र (2) गांव रेवई, जनपद करौली, राजस्थान
12. विमलेश पत्नी नेहरू (26) निवासी नथौली का पुरा, जनपद करौली, राजस्थान
13. कान्हा पुत्र चंद्रभान (2) निवासी नथौली का पुरा, जनपद करौली, राजस्थान
14. कविता पत्नी उमेश निवासी गांव रेवई, जनपद करौली, राजस्थान
15. गौतम पुत्र बबलू (22) निवासी गांव रेवई, जनपद करौली, राजस्थान
16. प्रियांशी पुत्री कर्मवीर (3) निवासी गांव रेवई, जनपद करौली, राजस्थान
17. वेदराम पुत्र राम खिलाड़ी (55) निवासी नथौली का पुरा, जनपद करौली, राजस्थान