फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   40.58% voter turnout in MLC elections by 4 PM

Kaushambi News: एमएलसी चुनाव में शाम चार बजे तक 40.58 फीसदी मतदान

Sat, 24 Oct 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 24 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
40.58% voter turnout in MLC elections by 4 PM
मंझनपुर ब्लॉक परिसर में मतदान के लिए लाइन लगे मतदाता। संवाद
जिले में एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान की रफ्तार सुबह के मुकाबले दिन चढ़ने के साथ बढ़ी। जिले के 22 बूथों पर शाम चार बजे तक कुल 8172 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह जिले में कुल 40.58 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के दौरान पुरुष मतदाताओं की भागीदारी महिलाओं के मुकाबले अधिक रही।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, जिले में कुल 20,140 मतदाताओं को वोट डालना है। इनमें शाम चार बजे तक 6275 पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया। पुरुषों का मतदान प्रतिशत 44.09 रहा। वहीं, 1897 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। महिलाओं का मतदान प्रतिशत 32.10 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे तक जिले के सभी बूथों पर 638 मतदाताओं ने वोट डाले थे। शुरुआती दो घंटे में मतदान प्रतिशत महज 3.17 रहा। इसके बाद दोपहर दो बजे तक मतदान का आंकड़ा बढ़कर 5231 पहुंच गया। इस समय तक कुल 25.97 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे। अगले दो घंटे में 2941 और मतदाताओं ने मतदान किया। शाम चार बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 40.58 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से निगरानी की गई। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शाम चार बजे तक मतदान की प्रक्रिया जारी रही।

मंझनपुर ब्लॉक परिसर में मतदान के लिए लाइन लगे मतदाता। संवाद

मंझनपुर ब्लॉक परिसर में मतदान के लिए लाइन लगे मतदाता। संवाद

मंझनपुर ब्लॉक परिसर में मतदान के लिए लाइन लगे मतदाता। संवाद

मंझनपुर ब्लॉक परिसर में मतदान के लिए लाइन लगे मतदाता। संवाद

मंझनपुर ब्लॉक परिसर में मतदान के लिए लाइन लगे मतदाता। संवाद

मंझनपुर ब्लॉक परिसर में मतदान के लिए लाइन लगे मतदाता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed