{"_id":"69b5b400a57a7554a907f190","slug":"a-shortage-of-commercial-cylinders-has-created-problems-for-tea-and-fast-food-shops-in-ajuha-kaushambi-news-c-261-1-kmb1009-138016-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कॉमर्शियल सिलिंडर की कमी से अजुहा में चाय व फास्ट फूड दुकानों पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कॉमर्शियल सिलिंडर की कमी से अजुहा में चाय व फास्ट फूड दुकानों पर संकट
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
गैस न मिलने से अजुहा क्षेत्र स्थित चाय-नाश्ता की दुकान पर लगा ताला- संवाद
विज्ञापन
कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की बिक्री पर रोक और घरेलू सिलिंडर की कमी के कारण कस्बे के छोटे-बड़े दुकानदारों के सामने नई समस्या खड़ी हो गई है। इसका सबसे ज्यादा असर चाय की दुकानों, ठेलिया पर समोसा बेचने वालों, छोटे रेस्टोरेंट और ढाबों पर पड़ रहा है।
कस्बे के चाय विक्रेता समरजीत मौर्य ने अपनी दुकान के बाहर दफ्ती लगाकर लिखा है कि कॉमर्शियल सिलिंडर न मिलने के कारण उनका टी स्टॉल अनिश्चितकाल के लिए बंद है। वहीं, ठेलिया पर चाय-समोसा बेचने वाले राहुल ने बताया कि अब कॉमर्शियल सिलिंडर नहीं मिल रहा है, ऐसे में दुकान बंद करने की नौबत आ गई है।
दुकानदार समीम का कहना है कि अचानक कॉमर्शियल सिलिंडर की बिक्री रुकने और घरेलू सिलिंडर की मारामारी से कई दुकानों का काम प्रभावित हो गया है। वहीं, एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान के मालिक ने बताया कि पिछले तीन दिनों में करीब 35 इलेक्ट्रिक चूल्हे बिक चुके हैं।
इन दिनों गैस की लोडिंग बराबर नहीं आ रही है। पहले उज्ज्वला योजना के उपभोक्ता छह महीने में सिलिंडर लेने आते थे, लेकिन अभी काउंटर पर उनकी भीड़ बढ़ गई है। बुकिंग के करीब पांच दिन बाद ग्राहकों को सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। -भोला सिंह, गैस एजेंसी मैनेजर
Trending Videos