सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   OPD timings will change from today, services will be available from 8 am.

Kaushambi News: आज से बदलेगा ओपीडी का समय, सुबह आठ बजे से मिलेंगी सेवाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
OPD timings will change from today, services will be available from 8 am.
विज्ञापन
जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में बुधवार से ओपीडी का समय बदल जाएगा। अब मरीजों को सुबह आठ बजे से ही चिकित्सा सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि नए समय के अनुसार ओपीडी सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक संचालित होगी।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था गर्मी को देखते हुए लागू की गई है। इससे मरीजों को समय से उपचार मिल सकेगा और भीड़ को नियंत्रित किया जा सकेगा। सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचें। साथ ही उन्होंने सभी चिकित्साधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वे समय का कड़ाई से पालन करें ताकि मरीजों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed