सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Aaradhana is running an incense stick business along with the Anganwadi center.

Kaushambi News: आंगनबाड़ी केंद्र के साथ आराधना चला रही धूप बत्ती का कारोबार

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 04 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Aaradhana is running an incense stick business along with the Anganwadi center.
सेलरहा पश्चिम गांव में घर में धूप बत्ती की पैकिंग करती आराधना मिश्रा संवाद - फोटो : राइफल से मटकी फोड़ने का वायरल वीडियो।
विज्ञापन
ब्लाॅक के सेलरहा पश्चिम गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आराधना मिश्रा केंद्र संचालन के साथ दूसरी महिलाओें को धूपबत्ती के कारोबार से जोड़कर आत्मनिर्भर बना रहीं हैं।आराधना राष्ट्रीय आजीविका मिशन से समूह बनाकर धूपबत्ती बनाने का कारोबार कर रही हैं।
Trending Videos

इससे महीने में 10 से 15 हजार की आमदनी भी हो रही है। काम में लगी अन्य महिलाएं भी घर बैठे चार से पांच हजार कमा रही हैं। सेलरहा पश्चिम गांव की आराधना मिश्रा वर्ष 2018 में राष्ट्रीय आजीविका मिशन में जुड़कर चेतना महिला स्वयं सहायता समूह का गठन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से कम दाम में बैंक से ऋण लेकर धूपबत्ती बनाने की मशीन खरीदी और कारोबार शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आराधना बताती हैं कि प्रचार-प्रसार न होने से धूपबत्ती की बाजार मंदी है। हालांकि विभागीय कार्यक्रम में स्टॉल लगाने के लिए आमंत्रित किया जाता है, जिसमें अच्छा व्यवसाय होता है। इसके अलावा आराधना ने गांव की महिलाओं को जागृत कर 18 महिला स्वयं सहायता समूह का गठन कराया।
राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना के शुरुआत में आराधना मिश्रा ने गांव में समूह का गठन किया था। इसके बाद अन्य महिलाओं को प्रेरित कर 18 समूह का गठन कराया। अब वह धूपबत्ती के कारोबार से गांव की महिलाओं को रोजगार देकर आत्मनिर्भर बना रही हैं। - महेंद्र कुमार, एडीओ आईएसबी, सिराथू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed