सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Farmers held a meeting regarding the dilapidated Unani hospital and incomplete water supply.

Kaushambi News: जर्जर यूनानी अस्पताल और अधूरी जलापूर्ति को लेकर किसानों ने की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 04 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Farmers held a meeting regarding the dilapidated Unani hospital and incomplete water supply.
चायल तहसील में बैठक करते भाकियू के पदा​धिकारी।  स्रोत : पदा​धिकारी - फोटो : सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद बिलखते परिजन।
विज्ञापन
चायल तहसील में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में चायल क्षेत्र से जुड़े कई मुद्दे उठाए गए।
Trending Videos

बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष ने बताया गया कि चायल का यूनानी अस्पताल खपरैला में संचालित हो रहा है, जिसका भवन काफी जर्जर हो चुका है और किसी भी समय हादसे का कारण बन सकता है। संगठन ने प्रशासन से अस्पताल भवन की जांच कराकर जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा चायल तहसील के पहाड़पुर सुधवर, रसूलपुर, नौवापूर सहित अन्य गांवों में जल जीवन मिशन के तहत कराई गई जलापूर्ति व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पाइपलाइन बिछने के बावजूद हर घर तक पानी नहीं पहुंच रहा है। यूनियन ने इसकी जांच कराकर सभी घरों तक नल से जल आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष शाहिद अली सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed