{"_id":"6a8df7bebd123f214404527f","slug":"anganwadi-workers-add-a-dash-of-flavor-kaushambi-news-c-261-1-kmb1008-147071-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लगाया स्वाद का तड़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लगाया स्वाद का तड़का
विज्ञापन
मूरतगंज विकास खंड परिसर में आयोजित रेसिपी प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूरतगंज विकासखंड सभागार में मंगलवार को बाल विकास परियोजना के तत्वावधान में रेसिपी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नवीन आपूर्ति रेसिपी के आधार पर विभिन्न पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर प्रदर्शित किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक विकास अधिकारी आशीष केसरवानी, बाल विकास परियोजना अधिकारी रेनू वर्मा और सभासद ज्योति गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। रेनू वर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को संतुलित आहार के प्रति जागरूक करना है।
प्रतियोगिता में आटा-बेसन हलवा, वेजिटेबल इडली, चिल्ला, लड्डू, दलिया, खीर, दही बड़ा, ढोकला, बिस्कुट और टिकिया समेत कई व्यंजन बनाए गए। प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सराहना भी की गई।