फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pickup truck carrying pilgrims to Kada Dham overturns; one teenager dead, a dozen critically injured.

Kaushambi : कड़ा धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, एक किशोर की मौत, दर्जनभर गंभीर

Mon, 10 Aug 2026 12:38 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Aug 2026 12:38 PM IST
सार

कड़ा धाम दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को सोमवार को कोखराज थाना क्षेत्र के करेंटी के पास बस ने साइड से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

विज्ञापन
Pickup truck carrying pilgrims to Kada Dham overturns; one teenager dead, a dozen critically injured.
कौशाम्बी के कड़ाधाम जा रही श्रद्धालुओं की पिकप पलट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद।

विस्तार

कड़ा धाम दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को सोमवार को कोखराज थाना क्षेत्र के करेंटी के पास बस ने साइड से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद वाहन में सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 16 वर्षीय रामशरण पुत्र रामराज की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। कई अन्य को मामूली चोटें आई हैं।

विज्ञापन




बताया गया कि पिकअप में करीब 30 से 35 श्रद्धालु सवार थे। सभी चायल क्षेत्र के निजामपुर पुरैनी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं और कड़ा धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। करेंटी के पास पहुंचते ही एक बस ने पिकअप में साइड से टक्कर मार दी। तेज टक्कर के कारण पिकअप पलट गई और उसमें बैठे श्रद्धालु एक-दूसरे के ऊपर जा गिरे। मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से पिकअप में फंसे घायलों को बाहर निकलवाया। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां अस्पताल की पूरी टीम घायलों के उपचार में जुटी है। गंभीर घायलों का चिकित्सकों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed