Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Recruitment for Assistant Professor positions to be held at IIIT

प्रयागराज : ट्रिपलआईटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर होगी भर्ती, ग्रेड-एक और दो के पदों पर होगी नियुक्ति

Wed, 11 Nov 2026 05:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 11 Nov 2026 05:33 PM IST
सार

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। संस्थान ने इसके लिए रोलिंग भर्ती विज्ञापन जारी किया है। इसके तहत अभ्यर्थी पूरे साल ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
Recruitment for Assistant Professor positions to be held at IIIT
ट्रिपलआईटी प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। संस्थान ने इसके लिए रोलिंग भर्ती विज्ञापन जारी किया है। इसके तहत अभ्यर्थी पूरे साल ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी और एप्लाइड साइंसेज विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-एक के पदों पर नियमित और ग्रेड-दो के पदों पर संविदा आधार पर नियुक्ति होगी।

विज्ञापन


विज्ञापन के अनुसार आवेदन की कोई निश्चित अंतिम तिथि नहीं है। संस्थान अपनी आवश्यकता के अनुसार कटऑफ तिथि घोषित करेगा। इस तिथि तक प्राप्त आवेदनों को संबंधित भर्ती चरण में शामिल किया जाएगा। ग्रेड-दो के लेवल-10 पद के लिए पीएचडी अनिवार्य है, जबकि लेवल-11 के लिए पीएचडी के साथ एक वर्ष का पोस्ट-पीएचडी अनुभव और एससीआई जर्नल में शोधपत्र जरूरी है। ग्रेड-एक के लिए पीएचडी के साथ तीन वर्ष का पोस्ट-पीएचडी अनुभव या मास्टर डिग्री के बाद छह वर्ष का अनुभव और पीएचडी से बाहर दो एससीआई शोधपत्र आवश्यक हैं।
विज्ञापन


आईटी विभाग में एजेंटिक एआई, जनरेटिव एआई, डेटा साइंस, साइबर सुरक्षा और ब्लॉकचेन के विशेषज्ञ आवेदन कर सकेंगे। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में वीएलएसआई व सेमीकंडक्टर डिजाइन और एप्लाइड साइंसेज में क्वांटम कंप्यूटिंग के विशेषज्ञों को मौका मिलेगा। सामान्य अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये है। एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को शुल्क नहीं देना होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद उसकी हार्ड कॉपी भी संस्थान भेजनी होगी। चयन प्रस्तुतीकरण और साक्षात्कार के आधार पर होगा। शिक्षकों को प्रत्येक तीन वर्ष में तीन लाख रुपये का व्यावसायिक विकास भत्ता भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed