फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Auto-rickshaw packed with schoolchildren loses balance and overturns into a pond; major tragedy averted.

कौशाम्बी : स्कूली बच्चों से भरी ऑटो असंतुलित होकर तालाब में घुसी, बड़ा हादसा टला, मची रही अफरातफरी

Thu, 24 Sep 2026 12:06 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Sep 2026 12:06 PM IST
सार

महेवाघाट थाना क्षेत्र के अंधावा गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे स्कूली बच्चों से भरी सीएनजी ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन
Auto-rickshaw packed with schoolchildren loses balance and overturns into a pond; major tragedy averted.
स्कूली बच्चों से भरी सीएनजी ऑटो तालाब में घुसी। - फोटो : संवाद।

विस्तार

महेवाघाट थाना क्षेत्र के अंधावा गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे स्कूली बच्चों से भरी सीएनजी ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि गाड़ी में सवार किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल तालाब में पहुंचकर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद बच्चे सहमे रहे।

विज्ञापन


सीएनजी ऑटो डकशरीरा, निखोदा और मनकापुर गांव के करीब दर्जनभर बच्चों को लेकर महर्षि पब्लिक स्कूल पश्चिम शरीरा जा रही थी। अंधावा गांव के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार के कारण चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद गाड़ी सड़क किनारे स्थित तालाब में जा घुसी। गाड़ी को तालाब में जाते देख आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने किसी तरह बच्चों को गाड़ी से बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। हादसे की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजनों को सूचना दी गई। कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंच गए और बच्चों को अपने साथ घर ले गए। अचानक हुए हादसे से बच्चों में काफी दहशत देखी गई।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन ने जताई अनभिज्ञता

महर्षि पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि स्कूल के अपने वाहन से बच्चों को स्कूल लाया और वापस सुरक्षित घर छोड़ा जाता है। बृहस्पतिवार को बस चालक के बुखार होने के कारण अभिभावकों को मैसेज के माध्यम से इसकी जानकारी दे दी गई थी। बच्चों को सीएनजी गाड़ी से स्कूल लाया जा रहा था, इसकी स्कूल प्रबंधन को जानकारी नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed