{"_id":"6adcfde7d9347659e00152d4","slug":"bharwari-to-be-transformed-with-an-investment-of-two-crore-sports-grounds-and-parks-to-be-developed-kaushambi-news-c-261-1-kmb1008-150621-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दो करोड़ से संवरेगा भरवारी, खेल मैदान और पार्कों का होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दो करोड़ से संवरेगा भरवारी, खेल मैदान और पार्कों का होगा विकास
Sun, 25 Oct 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
मलखान सिंह, दशरथपुर।
नगर पालिका परिषद भरवारी में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत दो करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। चालू वित्तीय वर्ष में शासन से स्वीकृत धनराशि से नगर के पार्कों का विकास, सुंदरीकरण और वार्ड दो के परसरा स्थित खेल मैदान को बेहतर बनाया जाएगा।
इसके अलावा बहुउद्देशीय खेल सुविधाएं विकसित करने और ओपन जिम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम किया जाएगा। इन कार्यों से नगरवासियों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं मिलने के साथ बच्चों और युवाओं को खेलकूद के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने की उम्मीद है।
-- -इनसेट-- -
खेल मैदानों को विकसित करने पर जोर
रोही निवासी वाकिब, शालू, अमन ने बताया कि नगर में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग लंबे समय से उठती रही है। योजना के तहत परसरा स्थित खेल मैदान को विकसित करने से उन जैसे युवाओं को अभ्यास के लिए बेहतर स्थान मिल सकेगा। वहीं, पार्कों के विकास और सुंदरीकरण से लोगों को सुबह-शाम टहलने और समय बिताने के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो सकेंगे। ओपन जिम जैसी सुविधाएं विकसित होने से लोग अपने आसपास ही व्यायाम कर सकेंगे। नगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों की स्थिति सुधारने के लिए स्थानीय जरूरतों के अनुसार विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
-वर्जन--
खेल सुविधाएं बढ़ने से युवाओं को लाभ मिलेगा। मैदान विकसित होने पर उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने और नियमित अभ्यास करने का बेहतर अवसर मिलेगा। इससे दूसरे स्थानों पर जाने की जरूरत भी कम होगी।
-- सुनील कुमार, बिसारा
पार्कों का सुंदरीकरण और ओपन जिम जैसी सुविधाएं विकसित होने से बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को फायदा मिलेगा। इससे लोगों को बेहतर वातावरण मिलेगा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
-- मलखान सिंह, दशरथपुर
वर्जन ::
मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत नगर में दो करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके अंतर्गत परसरा स्थित खेल मैदान को विकसित करने के साथ पार्कों के विकास, सुंदरीकरण और जनोपयोगी सुविधाओं पर काम कराया जाएगा।
-- - रामसिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद भरवारी
विज्ञापन
इसके अलावा बहुउद्देशीय खेल सुविधाएं विकसित करने और ओपन जिम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम किया जाएगा। इन कार्यों से नगरवासियों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं मिलने के साथ बच्चों और युवाओं को खेलकूद के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने की उम्मीद है।
विज्ञापन
खेल मैदानों को विकसित करने पर जोर
रोही निवासी वाकिब, शालू, अमन ने बताया कि नगर में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग लंबे समय से उठती रही है। योजना के तहत परसरा स्थित खेल मैदान को विकसित करने से उन जैसे युवाओं को अभ्यास के लिए बेहतर स्थान मिल सकेगा। वहीं, पार्कों के विकास और सुंदरीकरण से लोगों को सुबह-शाम टहलने और समय बिताने के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो सकेंगे। ओपन जिम जैसी सुविधाएं विकसित होने से लोग अपने आसपास ही व्यायाम कर सकेंगे। नगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों की स्थिति सुधारने के लिए स्थानीय जरूरतों के अनुसार विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
-वर्जन