{"_id":"6a8f550f5e675f695301f888","slug":"body-of-16-year-old-girl-found-hanging-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-147168-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: फंदे से लटका मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: फंदे से लटका मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव
विज्ञापन
संदीपनघाट थाना क्षेत्र के पथरहा गांव में बुधवार दोपहर 16 वर्षीय किशोरी का फंदे से लटका हुआ शव मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पथरहा निवासी रमेश खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी 16 वर्षीय बेटी मोहनी बुधवार दोपहर करीब एक बजे बिना किसी को कुछ बताए कमरे में चली गई। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकली तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
खिड़की से झांककर देखा तो मोहनी का शव फंदे से लटका था। यह देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया और शव को फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी ने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल सका है। नागेंद्र नागर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है।