सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Body of laborer who returned home from Bihar found hanging from a tree.

Kaushambi News: बिहार से घर लौटे मजदूर का पेड़ से लटका मिला शव

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 16 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Body of laborer who returned home from Bihar found hanging from a tree.
मृतक बुधराम की फाइल फोटो वी घर पर जुटी महिलाओं की भीड़ -संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र के धनपरा निवासी एक युवक का सोमवार सुबह गांव से करीब दो किलोमीटर दूर आम के पेड़ से लटका शव मिला। युवक दो दिन पहले ही बिहार से मजदूरी करके घर लौटा था और उसकी आठ जुलाई को शादी होनी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

धनपरा निवासी धर्मवीर पासी प्रयागराज के हंडिया क्षेत्र स्थित एक ईंट भट्ठे पर अपने छोटे बेटे मेघनाद के साथ मजदूरी करते हैं। उनका बड़ा बेटा बुधराम (25) बिहार के एक ईंट भट्ठे पर काम करता था। परिजनों के अनुसार, बुधराम की तीन जुलाई को तिलक और आठ जुलाई को बरई बंधवा गांव में शादी तय थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह दो दिन पहले ही बिहार से घर लौटा था। परिजनों ने बताया कि रविवार रात बुधराम बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। सोमवार सुबह बंधवा-एकौरा मार्ग के बीच एक आम के पेड़ से उसका शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। क्षेत्राधिकारी सदर शिवांक सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतक बुधराम की फाइल फोटो वी घर पर जुटी महिलाओं की भीड़ -संवाद

मृतक बुधराम की फाइल फोटो वी घर पर जुटी महिलाओं की भीड़ -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed