{"_id":"69dbf2678bd89173610cc24a","slug":"cylinder-crisis-extends-to-wedding-venues-puri-will-be-fried-on-the-furnace-chickpeas-will-be-boiled-kaushambi-news-c-261-1-kmb1020-139647-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सिलिंडर का संकट शादी के मंडप तक... भट्ठी पर तली जाएगी पूड़ी, उबलेगा छोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सिलिंडर का संकट शादी के मंडप तक... भट्ठी पर तली जाएगी पूड़ी, उबलेगा छोला
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में गैस सिलिंडर की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। शादी-विवाह वाले घरों के लोग सिलिंडर की जुगत में लगे हैं लेकिन अधिकांश जगहों से निराशा ही हाथ लग रही है।
जिस वजह से लोग भट्ठी और चूल्हे पर खाना बनवाने की तैयारी में हैं। इस बार सिलिंडर का संकट शादियों के मंडप तक पहुंच गया है। लोग भट्ठियों पर पूड़ी तलने और छोला उबालने की जुगत में हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, गैस एजेंसियों पर सिलिंडर उपलब्ध नहीं हैं। इसके चलते उपभोक्ताओं को समय पर डीएसी नंबर भी नहीं मिल पा रहा है।
समसपुर निवासी लोढ़ई पासी ने बताया कि उनके भतीजे की तेरहवीं 12 अप्रैल को थी लेकिन कई बार एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें सिलिंडर नहीं मिला. मजबूरी में लकड़ी से खाना बनवाना पड़ा।
मौगंरी कड़ा निवासी सुनील दूबे ने बताया कि 21 अप्रैल को उनकी बेटी की शादी है। लेकिन, सिलिंडर नहीं मिल रहा है। अब भट्ठी का इंतजाम करने में लगे हैं ताकि बेटी की शादी में खाना बनाने में कोई अड़चन न आए। वहीं, टेंट हाउस संचालक भी लकड़ी पर खाना बनाने से बच रहे हैं, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
वर्जन:
जिन लोगों के यहां शादी-विवाद या अन्य कार्यक्रम है। वह 15 दिन पूर्व कार्ड के साथ प्रार्थना पत्र ऑफिस में जमा कर दें। इसके बाद संबंधित एजेंसी से सिलिंडर दिलाया जाएगा। - मंगेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी।
Trending Videos