{"_id":"69dbf1fbdec954b683039777","slug":"married-woman-electrocuted-at-her-parents-home-dies-kaushambi-news-c-261-1-kmb1008-139676-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मायके में विवाहिता करंट की चपेट में आई, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मायके में विवाहिता करंट की चपेट में आई, गई जान
विज्ञापन
विज्ञापन
संदीपनघाट थाना क्षेत्र के जीवनगंज गांव में रविवार सुबह खेत की तरफ गई महिला बिजली के तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक महिला ने दम तोड़ दिया था। सूचना पाकर ससुराल के लोग और बच्चे मायके पहुंचे।
सैनी कोतवाली के गुलमीपुर रघुनाथपुर (पचंभा) गांव की महिला रवीना देवी (35) पत्नी नरेश का मायका संदीपनघाट थाना क्षेत्र के जीवनगंज में है। महिला शनिवार को मायके आई थी ।
रविवार सुबह वह घर से निकलकर पीछे खेत की ओर गई थी। खेत में 11 हजार वोल्टेज का खंभा लगा है। इसी के बगल में ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है। ट्रांसफॉर्मर में उतरा करंट खेत में दौड़ रहा था। महिला जैसे ही खेत में पहुंची, करंट की चपेट में आ गई। जिस वजह से वह गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर गई।
करंट लगते ही आसपास मौजूद लोगों ने सूचना परिवार के लोगों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। महिला के पांच बच्चे हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संदीपनघाट थाना प्रभारी इंद्रदेव ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos