फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   FIR after 40 days of theft of paddy by a Galla trader

गल्ला व्यापारी के धान चोरी की 40 दिन बाद एफआईआर

Mon, 03 Jan 2022 08:21 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
FIR after 40 days of theft of paddy by a Galla trader
बाजार के गल्ला व्यापारी रामबाबू केसरवानी का एक ट्रक धान चोरी कर बेचे जाने के मामले में पुलिस ने 40 दिन बाद केस दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से नाराज व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को कोखराज इंस्पेक्टर से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी के लिए हरदोई पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली के मूरतगंज निवासी रामबाबू केसरवानी गल्ले का व्यापार करते हैं। 21 नवंबर को उन्होंने अपनी कंपनी सार्थक ट्रेडर्स से करीब दो लाख रुपये का धान एक ट्रक में लोड कराने के बाद हरदोई भेजा। रामबाबू का कहना है कि चालक को जहां धान उतारना था वह वहां पहुंचा ही नहीं। रामबाबू ने चालक के खिलाफ कोखराज कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

इसके बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। रामबाबू ने पुलिस के आला अफसरों से भी कार्रवाई के लिए गुहार लगाई। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हो सकी। सोमवार को रामबाबू मूरतगंज उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद केसरवानी व वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर लाल केसरवानी के साथ कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल व राजनैतिक दबाव आने के बाद पुलिस ने हरदोई निवासी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर गणेश प्रसाद का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। हरदोई पुलिस से संपर्क कर आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed