{"_id":"69ad47c94ca5521d1302ee0a","slug":"grandson-nitin-who-was-in-debt-of-rs-14-lakh-killed-his-grandfather-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा को उतारा मौत के घाट: 14 लाख के कर्ज में डूबा था नितिन, पांच माह पहले की थी शादी; हत्या करते बहन ने देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा को उतारा मौत के घाट: 14 लाख के कर्ज में डूबा था नितिन, पांच माह पहले की थी शादी; हत्या करते बहन ने देखा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिराथू (कौशांबी)
Published by: Akash Dubey
Updated Sun, 08 Mar 2026 03:26 PM IST
विज्ञापन
सार
कर्ज में डूबे पोते नितिन ने खेत में बाबा बाबूलाल की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। जमीन के रुपये न देने पर उस पर हत्या का मुकदमा दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
घटनास्थल पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बाबा की हत्या का आरोपी नितिन करीब एक वर्ष पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर गया था। इस दौरान वह नशे का आदी हो गया। इससे उस पर करीब 14 लाख रुपये का कर्ज हो गया था। दादी के अनुसार नितिन का पड़ोस की एक युवती से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब पांच महीने पहले उसने घरवालों की मर्जी के बिना युवती से शादी कर ली थी।
Trending Videos
नाना को भैया ने कुल्हाड़ी से काट डाला
बाबूलाल की हत्या की चश्मदीद गवाह उनकी नातिन अंकिता है। बाबूलाल की चार बेटियां सीता, गीता, रीता और मनोरमा और एक बेटा दीनू है। सभी बेटियां शादीशुदा हैं। वह पत्नी गुलजार देवी और बड़ी बेटी सीता की बेटी अंकिता के साथ रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंकिता ने घर पहुंचकर रोते हुए अपने मामा दीनू से बताया कि नितिन भैया ने नाना को कुल्हाड़ी से काट डाला। इसके बाद परिवार के लोग और ग्रामीण खेत की ओर दौड़े, जहां बाबूलाल का खून से लथपथ शव देखकर सब दंग रह गए।
पोती अंकिता के बयान व पत्नी गुलजार देवी की तहरीर पर आरोपी पोते नितिन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। - भैया संतोष कुमार सिंह, सीओ सिराथू
यह था मामला
सैनी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर धमावां गांव में जमीन बेचकर रुपये न देने से नाराज एक युवक ने शनिवार शाम अपने बाबा की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना के समय बुजुर्ग के साथ उनकी 12 वर्षीय पोती भी मौजूद थी। पुलिस ने पोती के बयान व पत्नी की तहरीर पर आरोपी पोते के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
रामपुर धमावां निवासी बाबूलाल (65) खेती-किसानी करते थे। वह पत्नी गुलजारा देवी के साथ बहू व बेटे से अलग रहते थे। आरोप है कि पोता नितिन कर्ज में डूबा हुआ था। वह आए दिन बाबा को जमीन बेचकर पैसे देने का दबाव बना रहा था।
शनिवार शाम बाबू लाल अपनी 12 वर्षीय पोती (बेटी की बेटी ) अंकिता के साथ खेत में मवेशियों के लिए चारा काटने गए थे।इसी दौरान रुपये न मिलने से नाराज पोते नितिन ने बाबूलाल को खेत में अकेला पाकर उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गले और सिर पर ताबड़तोड़ वार से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद अंकिता रोते-बिलखते घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी।
सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने जांच कर अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी भैया संतोष कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
