सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi Crime News: Son shoots father on the day of maintenance case hearing; dies at SRN.

Kaushambi Crime News : गुजारा भत्ता केस की तारीख पर बेटे ने पिता को मारी गोली, एसआरएन में मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Jun 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
सार

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कैनी गांव के मजरा छत्तूपुर में सोमवार की सुबह पिता के साथ बाइक पर बैठकर मंझनपुर न्यायालय जा रहे एक बेटे ने पारिवारिक विवाद में अपने पिता की गोली मार कर हत्या कर दी।

Kaushambi Crime News: Son shoots father on the day of maintenance case hearing; dies at SRN.
राम नरेश। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कैनी गांव के मजरा छत्तूपुर में सोमवार की सुबह पिता के साथ बाइक पर बैठकर मंझनपुर न्यायालय जा रहे एक बेटे ने पारिवारिक विवाद में अपने पिता की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद से हत्यारोपी बेटा मौके से फरार हो गया। सरेराह हुई इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई। गंभीर रूप से घायल सफाईकर्मी की प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।





 

मंझनपुर थाना क्षेत्र के छत्तूपुर मजरा कैनी निवासी राम नरेश (47) पुत्र रामदीन जिलाधिकारी आवास में सफाईकर्मी के पद पर तैनात था। परिजनों के मुताबिक, पिछले पांच वर्षों से पारिवारिक अनबन के चलते वह दुअरा चौराहे स्थित अपने मकान में अकेले रह रहे था, जबकि पत्नी और तीनों बेटे व बेटी अलग रहते थे। पत्नी ने गुजारा भत्ता के लिए न्यायालय में वाद दायर किया था, जिसकी सोमवार को तारीख थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि राम नरेश बाइक से मंझनपुर जा रहे थे। रास्ते में बड़ा बेटा राहुल भी साथ चलने की बात कहकर पिता की बाइक पर बैठ गया। तन्नापर गांव के पास पीछे बैठे राहुल ने तमंचे से पिता के सीने में गोली मार दी और फरार हो गया। घायल राम नरेश को जिला अस्पताल से एसआरएन प्रयागराज रेफर किया गया, जहां दोपहर करीब तीन बजे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

हत्यारोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गठित की टीम

मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने बताया कि पिता के हत्यारोपी बेटे राहुल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एसओजी, सर्विलांस सेल सहित थाना पुलिस की टीमें गठित की हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed