{"_id":"6a339f736b6e345b8400e127","slug":"kaushambi-two-young-children-drown-in-a-water-filled-pit-tragedy-strikes-the-family-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:04 PM IST
विज्ञापन
सार
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के नेवादा गांव में शुक्रवार सुबह पानी भरे गड्ढे में नहा रहे दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दोनों मासूम आपस में चचेरे भाई हैं। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
आदित्य और दीपांशु। फाइल फोटो
- फोटो : संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के नेवादा गांव में बृहस्पतिवार सुबह पानी भरे गड्ढे में नहा रहे दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दोनों मासूम आपस में चचेरे भाई हैं। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
नेवादा गांव निवासी राजेश कुमार और राकेश कुमार सगे भाई हैं। दोनों मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। परिवार वालों के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे राजेश का लड़का दीपांशु (10) और राकेश का लड़का आदित्य (6) घर से कुछ दूरी पर खेतों में डंप बालू के समीप खोदे गए पानी भरे गड्ढे में नहाने गये थे। इसी दौरान वह गढ्ढे में डूब गए। साथ में गई आदित्य की छोटी बहन राधिका ने जब दोनों को पानी में डूबता देखा तो भागकर उसने घटना की जानकारी घर में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बदहवास होकर परिवार के लोग घटनास्थल की ओर भागे। परिवार के लोगों ने पानी में डूबे दोनों मासूमों को किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद आई पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।