सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth drowns while bathing in the Ganges at Kadadham; police engaged in search operation.

Kaushambi : कड़ाधाम में गंगा स्नान के दौरान युवक डूबा, तलाश में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Jun 2026 01:29 PM IST
विज्ञापन
सार

कड़ाधाम थाना क्षेत्र के कालेश्वर गंगा घाट पर रविवार को गंगा स्नान के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में जुटी है। 

Youth drowns while bathing in the Ganges at Kadadham; police engaged in search operation.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

कड़ाधाम थाना क्षेत्र के कालेश्वर गंगा घाट पर सोमवार को गंगा स्नान के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में जुटी है। फतेहपुर जनपद निवासी पीयूष सोनी (19) अपने परिजनों के साथ कड़ाधाम में गंगा स्नान करने आया था। स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया।



घटना की सूचना पर कड़ाधाम पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कराई। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घाट पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed