{"_id":"62eec44636c3a803266f6dd6","slug":"lakhs-stolen-from-cloth-merchant-s-house-for-the-second-time-in-six-months-kaushambi-news-ald338854615","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महीने में दूसरी बार कपड़ा व्यापारी के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह महीने में दूसरी बार कपड़ा व्यापारी के घर से लाखों की चोरी
विज्ञापन
लोकीपुर गांव में चोरी के बाद बिखरा सामान
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरी कोतवाली के लोकीपुर गांव में शुक्रवार रात चोर एक कपड़ा व्यापारी के घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात समेत लाखों का माल समेट ले गए। छह महीने पहले भी कारोबारी के घर में सेंधमारी कर करीब तीन लाख की चोरी हुई थी। पहली घटना का खुलासा तो दूर पुलिस ने अब तक उसकी रिपोर्ट ही नहीं दर्ज की। जिससे चोरों ने फिर से कारोबारी के घर को निशाना बना लिया। घटना की तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दे रही है।
लोकीपुर निवासी बच्चा सिंह कपड़ा कारोबारी हैं। गांव के बाहर वह घर बनाकर परिवार सहित रहते हैं। घर में ही वह कपड़े की दुकान भी चलाते हैं। शुक्रवार रात वह परिवार के साथ घर के अंदर वाले हिस्से में सो रहे थे। इस बीच कमरे का ताला तोड़कर चोर 25 हजार नकद व एक लाख कीमत के गहने उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। मामले की शिकायत पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने कारोबारी से तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस बाबत बच्चा सिंह का कहना है छह महीने पहले घर में सेंध काटकर चोर करीब तीन लाख का सामान ले गए थे।
उस मामले की भी शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने तब भी जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। पुलिस ने उस घटना का खुलासा करना तो दूर रिपोर्ट तक नहीं लिखी। अब फिर से कार्रवाई के आश्वासन की घुट्टी पिलाई जा रही है। इस बाबत पिपरी इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह का कहना है तहरीर मिली है। मामले की छानबीन कर जल्द ही खुलासा किया जाएगा। छह महीने पहले हुई चोरी की घटना के बारे में जानकारी नहीं है।