फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Crores of rupees found buried in the ground inside a house in Prayagraj

Kaushambi News: प्रयागराज में मकान के भीतर जमीन में गड़े मिले करोड़ों रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Crores of rupees found buried in the ground inside a house in Prayagraj
नवाबगंज के बरईपुर रामनगर गांव में बुधवार देर शाम एक मकान के भीतर जमीन में चार से पांच करोड़ रुपये गड़े मिले। इतनी बड़ी नकदी कहां से आई, उसे जमीन में क्यों गाड़कर रखा गया? पुलिस इसकी जांच कर रही है। मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि बरईपुर रामनगर निवासी राकेश यादव के मकान में चोरी के रुपये जमीन में गड़े हुए हैं। सूचना पर एडीसीपी गंगापार पुष्कर वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। जमीन में गड़े 500-500 नोटों की गड्डियां मिलीं। पुलिस ने आयकर समेत अन्य संबंधित विभागों को सूचना देते हुए रुपये सील कर दिए। बृहस्पतिवार को रुपयों की गिनती की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि राकेश का भाई बबलू यादव पिछले कई वर्ष से पुणे में रहता था। वर्ष 2020 में कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन में वह गांव आया था। उसके साथ दो जीजा और साढ़ू भी आए थे। चर्चा है कि रुपये वहीं से लाए गए थे। पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में कुछ दिन पहले हुआ था विवाद
राकेश यादव के परिवार में कुछ दिन पहले विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस इस विवाद को भी जांच के दायरे में रखकर पड़ताल कर रही है। हालांकि, विवाद और गड़े मिले करोड़ों रुपये के बीच कोई संबंध है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस हिरासत में लिए गए राकेश यादव समेत चारों लोगों से पूछताछ कर रही है।


गांव में बनाई करोड़ों की संपत्ति
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि राकेश यादव ने पिछले कुछ वर्षों में गांव में तेजी से संपत्ति बनाई। उसने कई बीघे खेत खरीदने के साथ करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से मकान बनवाया। इसके अलावा दो ट्रैक्टर और डीजे भी खरीदा। पुलिस संपत्ति जुटाने के स्रोत और नकदी के लेनदेन की पड़ताल कर रही है।

राकेश यादव के मकान के भीतर जमीन में करोड़ों रुपये गड़े मिले। रुपये बरामद कर संबंधित विभाग को सूचना दे दी गई है। गिनती के बाद पता चलेगा कि कुल कितने रुपये हैं। रुपये कहां से आए इसकी जांच की जा रही है।
सोनम कुमार, डीसीपी, गंगापार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article