फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married woman beaten over demand for 5 lakh dowry FIR registered against three including husband

Kaushambi News: दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पर विवाहिता से मारपीट, पति समेत तीन पर प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten over demand for 5 lakh dowry FIR registered against three including husband
चरवा कस्बे में परिवार वालों ने पांच लाख रुपये दहेज पूरा न होने पर विवाहिता से मारपीट की। पीड़िता के शिकायत के बाद पति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। अशीका ने आरोप लगाया है कि 31 जुलाई को उसके पति नसर अहमद, वकील अहमद और सहाना बीबी ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर उसकी डंडों से पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने मायके में फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पिता कपील अहमद मौके पर पहुंचे, जहां उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद वह घायल बेटी को इलाज के लिए प्रयागराज के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़िता का कहना है कि दो वर्ष पहले हुई शादी में दो लाख रुपये नकद समेत अन्य घरेलू सामान दहेज में दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि पति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed