फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Order for investigation of construction of cow shelter at Bhumidhari

भूमिधरी पर गोशाला निर्माण के जांच के आदेश

Sat, 29 Jan 2022 08:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
Order for investigation of construction of cow shelter at Bhumidhari
Order for investigation of construction of cow shelter at Bhumidhari - फोटो : KAUSHAMBI
ब्लॉक के कसेंदा गांव में भूमिधरी जमीन पर गोशाला निर्माण करने का आरोप लगाकर ग्रामीण धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को तहसील के अफसर मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से मुलाकात करने के साथ ही मामले की जांच कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन

विकास खंड चायल के कसेंदा ग्राम सभा में आवारा मवेशियों के संरक्षण के लिए एक गोशाला का निर्माण किया जा रहा है। गांव के ही सुरेंद्र यादव उर्फ पुन्नू सहित दर्जन भर से अधिक लोगों का आरोप है कि हल्का लेखपाल ने गांव में बंजर पड़ी जमीन की पैमाइश के बजाय काश्तकारों की निजी भूमि को गोशाला बनाने के लिए चिह्नित कर दिया है।
विज्ञापन

अब भूमिधरी पर गोशाला का निर्माण किया जा रहा है। इससे ग्रामीण नाराज हैं। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि गोशाला में आने जाने के लिए कोई मुकम्मल रास्ता भी नहीं है। गांव में ही धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों की शिकायत पर शनिवार को नायब तहसीलदार मोनिस अहमद मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे लोगों से मुलाकात कर जमीन की दोबारा पैमाइश और जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed