फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth dies during treatment at private hospital; commotion ensues.

Kaushambi News: निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Youth dies during treatment at private hospital; commotion ensues.
युवक की मौत के बाद अस्पताल के बाहर रोते-बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : File Photo
सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू स्थित निजी अस्पताल में शनिवार को इलाज के दौरान 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर निवासी शिव बाबू के गले में समस्या होने पर परिजन उसे इलाज के लिए सिराथू कस्बा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद शिवबाबू की हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। आरोप है कि मौत के बाद भी अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को तत्काल जानकारी नहीं दी और युवक को भर्ती दिखाकर उपचार जारी रहने का दावा किया।
विज्ञापन

इस पर परिजन आक्रोशित हो उठे तो अस्पताल प्रबंधन के साथ मारपीट शुरू हो गई। घटना के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली के चलते स्थानीय लोगों में आक्रोश है। परिजनों और ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि अस्पताल में मरीज की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

युवक की मौत के बाद अस्पताल के बाहर रोते-बिलखते परिजन। संवाद

युवक की मौत के बाद अस्पताल के बाहर रोते-बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : File Photo

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed