सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Overloaded sand laden tractor sinks, causing traffic jam for five hours

Kaushambi News: ओवरलोड बालू लदा ट्रैक्टर धंसा, पांच घंटे लगा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Overloaded sand laden tractor sinks, causing traffic jam for five hours
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार गांव में मंगलवार को ओवरलोड बालू लदा ट्रैक्टर सड़क किनारे धंस गया। इससे करीब पांच घंटे तक जाम लगा रहा। जिस वजह से रछपालपुर, पचमई, सुदेसरा, रजनापुर, उमरा समेत दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
Trending Videos

कनवार गांव में एक ओवरलोड बालू लदा ट्रैक्टर नवनिर्मित सड़क से जा रहा था। इसी बीच सड़क धंस गई। जानकारी मिलते ही अजुहा चौकी पुलिस ने दूसरे ट्रैक्टर की मदद से उसे हटाने का प्रयास किया। लेकिन, सफलता नहीं मिली। इसके बाद बालू दूसरे ट्रैक्टर में लादकर रास्ता खाली कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण अनूप कुमार, अनिल व सुशील आदि ने बताया कि प्रतिदिन भोर से ही दर्जनों ओवरलोड ट्रैक्टर यहां से गुजरने लगते हैं। इससे सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। मेवा लाल चौधरी ने बताया कि हाल ही में मरम्मत कराई गई है। सड़क फिर से टूटने लगी। चौकी प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर सीज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed