{"_id":"6ac2b3d479ec92a51607d4f0","slug":"womans-body-found-near-dfc-line-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-149500-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: डीएफसी लाइन के पास मिली महिला की लाश, छानबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: डीएफसी लाइन के पास मिली महिला की लाश, छानबीन में जुटी पुलिस
Mon, 05 Oct 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:45 AM IST
सार
पूरामुफ्ती कोतवाली के मनौरी गांव में रविवार सुबह डीएफसी लाइन के पास महिला का शव मिला। ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
महिला की लाश मिली।
- फोटो : Social media
विस्तार
पूरामुफ्ती कोतवाली के मनौरी गांव में रविवार सुबह डीएफसी लाइन के पास महिला का शव मिला। ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मनौरी गांव निवासी राम आसरे सरोज की पत्नी गुड़िया देवी (48) के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पति राम आसरे सरोज ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। रविवार सुबह उसका विवाद पत्नी गुड़िया देवी से हो गया।इस पर वह नाराज होकर घर से निकल गई। कुछ देर बाद डीएफसी लाइन के पास उसका शव मिला। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुड़िया देवी के चार बेटे और एक बेटी हैं। इनमें दो बेटों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष शांतनु सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन