फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   1,892 patients availed the benefits of the Arogya Mela.

Kushinagar News: 1,892 मरीजों ने उठाया आरोग्य मेले का लाभ

Mon, 21 Sep 2026 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
1,892 patients availed the benefits of the Arogya Mela.
करमैनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज की जांच करते डॉ संजय कुमार।संवाद
पडरौना। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को 1,892 मरीजों का उपचार कर मुफ्त में दवाएं दी गई। मेले में सर्दी, जुकाम,बुखार, फंगल इंफेक्शन, गठिया, सिरदर्द, बीपी व शुगर के मरीजों की जांच हुई और उन्हें जरूरी सलाह दी गई।
विज्ञापन

जिले के 60 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 1,892 मरीज उपचार के लिए आए। मेले में सांस के 145 मरीज, पेट के 194 मरीज, शुगर के 246 मरीज, त्वचा के 335 मरीज व टीबी के संभावित कुल 15, खूनी की कमी का एक व बीपी के 149 मरीजों को जरूरी सलाह देकर दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

इसके अलावा मेले में 499 मरीज सामान्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के रहे। मेले में 58 डाक्टरों व 206 पैरा मेडिकल स्टाफ ने सहभागिता निभाई।
मथौली प्रतिनिधि के अनुसार, मोतीचक विकास खंड के पोखरभिंडा-झांगा में मेले के दौरान 30 मरीजों का उपचार कर मुफ्त में दवाएं वितरित की गईं। इस मौके पर डाक्टर हर्षित रंजन, सुनील कुमार, राजकुमार सिंह, हरीश, पूजा भारती, उमरावती, अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार, न्यू पीएचसी करमैनी में जन आरोग्य मेले के दौरान 25 मरीजों का उपचार किया गया। डाक्टर संजय कुमार ने बताया कि मेले में त्वचा, खांसी, बुखार और पेटदर्द से पीड़ित मरीज आए।
उनका उपचार किया गया और बीमारियों से बचाव आदि की सलाह दी गई। मेले में एलटी जमील अहमद, शंभूनाथ पांडेय, रामजी कुशवाहा,अशोक कुशवाहा, सलोनी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, न्यू पीएचसी लक्ष्मीगंज में 52 मरीजों का उपचार किया गया। चिकित्सा प्रभारी डाॅ. संतोष कुमार नायक ने बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी।

करमैनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज की जांच करते डॉ संजय कुमार।संवाद

करमैनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज की जांच करते डॉ संजय कुमार।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed