{"_id":"69bb13331aa1a9e9a50d86b2","slug":"5-kg-of-raisins-were-seized-and-4-samples-were-sent-for-testing-kushinagar-news-c-206-1-mhg1001-173590-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 5 किलो किशमिश जब्त कर 4 नमूने जांच को भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 5 किलो किशमिश जब्त कर 4 नमूने जांच को भेजे गए
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने नवरात्र को लेकर चलाया जांच अभियान
महराजगंज। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने नवरात्रि पर्व के दौरान शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए अभियान चलाया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने बुधवार को फरेंदा क्षेत्र में किराना स्टोर का निरीक्षण किया।
फरेंदा क्षेत्र की दुकानों से टीम ने अनजनी ब्रांड की किशमिश, आपूर्ति ब्रांड के कुट्टू का आटा और सिंघाड़ा आटा के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेज दिए गए। किशमिश के पैकेट पर आवश्यक जानकारी न होने के कारण 5 किलोग्राम किशमिश जब्त कर ली गई और विक्रेता की सुरक्षित अभिरक्षा में सौंप दी गई। टीम ने इसके बाद लेहड़ा देवी मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। मंदिर परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने व अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंदिर के पास स्थित मिठाई की दुकान पर खोआ का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए भेजा गया।
प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य) केके उपाध्याय ने बताया कि नवरात्रि के दौरान मंदिरों, मिठाई दुकानों और किराना स्टोरों पर निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील है कि वे भी शुद्धता की जांच के लिए खाद्य पदार्थों की लेबलिंग, ब्रांड तथा एक्सपायरी डेट अवश्य देखें और शंका होने पर तुरंत खाद्य सुरक्षा हेल्पलाइन पर सूचना दें।
श्रद्धालुओं से खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अपील की है कि व्रत में खुला फाफड़ या कुट्टू आटा का प्रयोग न करें। चार नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, अंकित सिंह, पवन गौड़ एवं हिमांशु जयंत शामिल रहे।
Trending Videos