{"_id":"69efd3d422523cbd8307b8e9","slug":"819-constables-including-235-women-will-undergo-practical-training-at-police-stations-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-158835-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 235 महिला समेत 819 आरक्षी थाने पर लेंगे व्यावहारिक प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 235 महिला समेत 819 आरक्षी थाने पर लेंगे व्यावहारिक प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पडरौना। आधारभूत प्रशिक्षण पूरी कर रिक्रूट महिला और पुरुष आरक्षियों की तैनाती थाने पर की गई है। यहां वे व्यावहारिक प्रशिक्षण लेंगे।
एसपी केशव कुमार ने बताया कि पुलिस भर्ती के 235 महिला आरक्षी और 484 पुरुष आरक्षी समेत कुल 819 प्रशिक्षुओं का पुलिस लाइन में प्रशिक्षण चल रहा था। उनका आधारभूत प्रशिक्षण पूरा हो गया है। इनका अब व्यावहारिक प्रशिक्षण होना है। इसके लिए उन्हें जिले के थानों में भेजा गया है।
गौरतलब है कि रिजर्व पुलिस लाइंस में रविवार को रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ था।
दीक्षांत परेड में मुख्य अतिथि रहे पुलिस उपमहानिरीक्षक सीआईडी लखनऊ अशोक कुमार (आईवी) ने एसपी केशव कुमार की मौजूदगी में परेड का मान-प्रणाम ग्रहण किया और निरीक्षण किया था।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी वर्चुअल माध्यम से प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं दीं और उन्हें ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा करने की प्रेरणा दी थी। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X