फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A warehouse of 2500 MT will be built, land marked

Kushinagar News: ढाई हजार एमटी का बनेगा गोदाम, जमीन चिह्नित

Fri, 14 Aug 2026 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 14 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
A warehouse of 2500 MT will be built, land marked
पडरौना। किसानों को समय पर आसानी से खाद उपलब्ध कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। सहकारिता विभाग की तरफ से जिले में 2500 मीट्रिक टन क्षमता का नया गोदाम बनाया जाएगा। इसके लिए राजापाकड़ गांव में 150 डिस्मिल जमीन चिह्नित कर ली गई है। नए गोदाम से आसपास की 40 से अधिक समितियों को खाद का वितरण किया जाएगा। विभाग का दावा है कि इससे रबी और खरीफ सीजन में किसानों को यूरिया-डीएपी आसानी से मिल सकेगी। सहकारिता विभाग ने प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में खाद की मांग हर साल बढ़ रही है लेकिन भंडारण की कमी के कारण किसानों को दिक्कतें आती थीं। इसी को देखते हुए राजापाकड़ में बड़ा गोदाम बनाने का फैसला लिया गया है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की पहल पर राजापाकड़ गांव में 150 डिस्मिल जमीन चिह्नित हुई है। इस गोदाम में एक साथ यूरिया, डीएपी, एनपीके और अन्य उर्वरकों का स्टॉक रखा जा सकेगा। इसकी अनुमानित लागत 4.5 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

गोदाम का निर्माण होने के बाद सीजन शुरू होने से पहले ही उर्वरक स्टॉक हो जाएगा। गोदाम में स्टॉक खाद सीधे समितियों तक पहुंचा जा सकेगी। वहीं गोदाम का गुणवत्ता बेहतर होने से उसमें रखा खाद नमी और बारिश के बाद भी खराब नहीं होगा। इस गोदाम से राजापाकड़, सेवरही, गुरवलिया और तमकुहीराज क्षेत्र की सहकारी समितियों को उर्वरक मिलेगा। एआर कोआपरेटिव नीरज गोंड़ ने बताया कि जिले में वर्तमान में भंडारण क्षमता जरूरत के अनुसार कम है। नया गोदाम बनने से खाद वितरण पारदर्शी होगा और किसानों को कतार में नहीं लगना पड़ेगा। निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed