सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A young man was attacked with a sharp weapon in Devpokhar; his condition is serious.

Kushinagar News: देवपोखर में धारदार हथियार से हमला, युवक की हालत गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 09 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
A young man was attacked with a sharp weapon in Devpokhar; his condition is serious.
घायल सुभाष सिंह।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के देवपोखर में रविवार की सुबह देसी शराब की दुकान के बगल में आपसी कहासुनी के बाद एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में 42 वर्षीय सुभाष सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घायल को सीएचसी फाजिलनगर में भर्ती करा उपचार कराया जा रहा है।वहीं दोषी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी फाजिलनगर जाकर घायल के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
Trending Videos

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवपोखर के किशुनदेवपट्टी टोला निवासी सुभाष सिंह और गांव के ही सुदामा यादव के बीच किसी मामले में गवाही की बात पर रविवार सुबह करीब सात बजे विवाद हो गया। आरोप है कि सुदामा यादव ने धारदार हथियार (टांगी) से सुभाष के सिर पर हमला कर दिया। सुभाष लहूलुहान होकर गिर पड़े। सिर के साथ हाथ पर गंभीर चोटें आईं। मारपीट से मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल सुभाष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार उन्हें हर में गहरी चोटें आई हैं। सूचना पुलिस को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed