{"_id":"6988f391df541b8208088ab4","slug":"car-collides-with-truck-on-four-lane-highway-three-friends-die-kushinagar-news-c-7-1-gkp1014-1224114-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फोरलेन पर ट्रक से टकराई कार, तीन दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फोरलेन पर ट्रक से टकराई कार, तीन दोस्तों की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार।मृतक के दरवाजे पर जुटी भीड़।रोते बिलखते अमन वर्मा के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र में फोरलेन पर आगे चल रहे ट्रक में तेज रफ्तार कार की टक्कर में तीन दोस्तों की माैत हो गई। शनिवार-रविवार की रात हुए हादसे में चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले एक युवक हाटा निवासी हरीश वर्मा के बड़े भाई की शादी का रिसेप्शन शनिवार को था। सभी दोस्त रात करीब ढाई बजे तक रिसेप्शन में ऑर्केस्ट्रा का कार्यक्रम देखते रहे। इसके बाद शैलेश वर्मा की कार में सवार होकर हाटा की ओर निकल पड़े।
रात करीब तीन बजे कार जैसे ही रॉयल पैलेस मैरिज हाल के पास पहुंची। कोहरे के कारण कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर में अमन वर्मा (26), हरीश वर्मा (20) और नीतीश वर्मा (18) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे मुकेश वर्मा (20), शैलेश वर्मा (20), सूरज वर्मा (23) और विकास वर्मा (22) को बाहर निकाला। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया। इस संबंध में कोतवाल संजय दुबे ने बताया कि शवों का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos