सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Drunk driving and speeding...three lives brought to a complete stop.

रफ्तार और नशा का मेल : शादी की खुशियों को लील गया हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 09 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Drunk driving and speeding...three lives brought to a complete stop.
मृतक अमन वर्मा - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
हाटा। फोरलेन पर हुए हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जिस घर में दो दिन पहले शहनाइयां गूंजी थीं, वहां अब मातम पसरा है। हरीश वर्मा के बड़े भाई की शादी को लेकर खुशियों का उल्लास अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि तेज रफ्तार और लापरवाही ने तीन जिंदगियों को छीन लिया।
Trending Videos

हादसे के बाद जब पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार की तलाशी ली तो उसमें शराब की बोतलें मिलीं। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि हादसे के समय कार सवार युवकों ने शराब पी रखी हो। हालांकि, पुलिस इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही करेगी, लेकिन रफ्तार और नशे के मेल ने इस हादसे को और भयावह बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की रात रिसेप्शन समारोह में सभी युवक हंसते-मुस्कुराते नजर आए थे। ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान किसी को अंदेशा नहीं था कि यह जश्न उनकी जिंदगी का आखिरी साबित होगा। रात करीब ढाई बजे अचानक सातों दोस्त शैलेश वर्मा की कार में सवार होकर निकल पड़े। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर वे इतनी रात में कहां जा रहे थे। इस सवाल का जवाब न दोस्तों के पास है, न ही परिजनों के पास।
स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस ट्राला ट्रक से कार टकराई, वह पहले से सड़क किनारे खराब हालत में खड़ा था। तेज रफ्तार कार को संभलने का मौका नहीं मिला और पल भर में सब कुछ खत्म हो गया। हादसे में कार का बायां हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उसी तरफ बैठे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद पूरे मोहल्ले में सन्नाटा है। हर आंख नम है और हर जुबान पर एक ही सवाल है, अगर रफ्तार कम होती, अगर नशा न होता तो आज तीन घरों के चिराग बुझने से बच सकते थे? यह हादसा एक बार फिर रफ्तार और लापरवाही के खतरनाक अंजाम की कड़वी याद दिला गया।
000000

विधायक ने जताया दुख, परिजनों का बंधाया ढांढ़स

हाटा। घटना की सूचना मिलने पर रविवार की सुबह विधायक मोहन वर्मा घटना के शिकार लोगों के घर पहुंचे। इस पूरी घटना पर उन्होंने दुख जताते हुए परिजनों को ढांढ़स बंधाया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह पीड़ित परिवारों के साथ हैं। पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद शासन स्तर से कराई जाएगी।

मृतक अमन वर्मा

मृतक अमन वर्मा- फोटो : स्वयं

मृतक अमन वर्मा

मृतक अमन वर्मा- फोटो : स्वयं

मृतक अमन वर्मा

मृतक अमन वर्मा- फोटो : स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed