सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Akash becomes captain of the UP Under-19 Deaf Cricket Team.

Kushinagar News: यूपी अंडर-19 डेफ क्रिकेट टीम के कप्तान बने आकाश

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 09 Jun 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Akash becomes captain of the UP Under-19 Deaf Cricket Team.
आकाश सैनी,बने अंडर 19 डेफ क्रिकेट टीम के कप्तान।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
कसया। पकवाइनार निवासी तेज गेंदबाज आकाश सैनी को आईडीसीए तृतीय टी-20 अंडर-19 राष्ट्रीय डेफ क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए यूपी अंडर-19 डेफ क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। उत्तर प्रदेश डेफ क्रिकेट एसोसिएशन ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।

22 से 26 जून तक आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। आकाश इससे पहले भारतीय बधिर क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और एशिया कप सहित कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, प्रशिक्षकों और निरंतर अभ्यास को दिया। उन्होंने बताया कि क्रिकेट की शुरुआती शिक्षा उन्हें लखनऊ स्थित डायमंड क्रिकेट अकादमी में मिली, जहां तकनीकी प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धी माहौल ने उनके खेल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्तमान में वह डायमंड क्रिकेट अकादमी, पकवाइनार में नियमित अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

आकाश ने कहा कि कप्तान के रूप में उनकी प्राथमिकता उत्तर प्रदेश टीम को खिताब दिलाना है और इसके लिए वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पिता नंदलाल सैनी, माता बबिता देवी, रामाश्रय सैनी, सुमंत दूबे, श्याम पांडेय, सुधीर पांडेय, अंबेश सिंह सहित खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता जताई है।
कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पूर्व प्रमुख डॉ. प्रियेश त्रिपाठी, सभासद प्रकाश चंद्र भारती, केशव सिंह, पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अमिताभ त्रिपाठी, दिलीप सिंह, संजय यादव, राकेश मणि, कृष्ण मोहन आदि ने आकाश सैनी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed