सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Heat intensifies again; mercury hits 41 degrees; humidity makes life miserable.

Kushinagar News: फिर बढ़ी तपिश, 41 डिग्री पर पहुंचा पारा, उमस ने छीना चैन

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 09 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Heat intensifies again; mercury hits 41 degrees; humidity makes life miserable.
विज्ञापन
पडरौना। दो दिन रात में हुई हल्की बारिश से शहर के लोगों को रात में गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन सोमवार से सूरज फिर तेवर दिखाने लगा है। पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हवा में नमी बढ़ने से उमस का स्तर भी बढ़ गया। आलम यह है कि कूलर और पंखे की हवा भी राहत नहीं दे पा रही। दिन की धूप और रात की उमस से लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग ने अगले दाे दिन तक लू जैसे हालात रहने की चेतावनी दी है।
Trending Videos

बीते शनिवार की रात और रविवार की भोर में हुई बारिश के बाद जिले का मौसम सुहाना हो गया था। रात का तापमान 26 डिग्रीसेल्सियस के आसपास आ गया था। लोगों को बिना कूलर के भी नींद आ रही थी, लेकिन सोमवार को मौसम ने फिर करवट ली। जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 दर्ज किया गया। दोपहर चार बजे पारा 40 डिग्री सेल्सियस पर था, लेकिन 45 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी लोगों को महसूस हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के प्रभारी डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि 14 जून तक जिले में हीटवेव की स्थिति रहेगी। अधिकतम तापमान 42 डिग्रीसेल्सियस तक जा सकता है। मंगलवार को अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 11 जून के बाद आंधी-पानी के आसार हैं, तब जाकर राहत मिल सकती है। उधर उमस भरी गर्मी की वजह से घर में लगे कूलर-पंखे बेअसर हो गए हैं। सुबह से शाम तक पसीने से तर-बतर लोग बाजार, दफ्तर और खेतों में परेशान दिखे। दिहाड़ी मजदूर, बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। मेडिकल कॉलेज सीएमएस डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया कि सुबह 11 से 4 बजे तक घर से बाहर न निकलें। खूब पानी, नींबू-नमक, ओआरएस का पीएं। सूती ढीले कपड़े पहनें। सिरदर्द, चक्कर, उल्टी या बेहोशी लगे तो तुरंत अस्पताल पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed