सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Alipurduar Gorakhpur Special Train via Padrauna Approved

Kushinagar News: अलीपुरदुआर-गोरखपुर वाया पडरौना स्पेशल ट्रेन को मिली मंजूरी

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 16 Apr 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Alipurduar Gorakhpur Special Train via Padrauna Approved
विज्ञापन
पडरौना। रेलवे प्रशासन की तरफ से गर्मी में यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए 05056/05055 गोरखपुर-अलीपुरदुआर-गोरखपुर वाया कप्तानगंज, पडरौना ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचालन की मंजूरी दी है। यह स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से 18, 25 अप्रैल व दो मई और अलीपुरदुआर से 19, 26 अप्रैल और तीन मई तक तीन फेरा के लिए संचालित होगी।
Trending Videos

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गोरखपुर-अलीपुरदुआर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 18, 25 अप्रैल और दो मई को गोरखपुर से 10:05 बजे प्रस्थान करेगी। कप्तानगंज से 10:40 बजे, रामकोला से 11:02 बजे, पडरौना से 11:34 बजे छूटेगी। इसके बाद तमकुहीरोड से 12:10 बजे और थावे से 13:05 बजे रवाना होगी। सीवान, सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी होते कटिहार पहुंचेगी। अगले दिन 00:50 बजे किशनगंज से चलेगी। न्यू जलपाईगुड़ी से 02:45 बजे, सिलीगुड़ी और हासीमारा होते 07:30 बजे अलीपुरदुआर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी यात्रा में यह ट्रेन 19, 26 अप्रैल व तीन मई को अलीपुरदुआर से 10:00 बजे प्रस्थान करेगी। हासीमारा, बिन्नागुड़ी, सिलीगुड़ी होते कटिहार आएगी। वहां से बेगूसराय, बरौनी होते दूसरे दिन शाहपुर पटोरी पहुंचेगी। वहां से हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान, थावे होते तमकुहीरोड पहुंचेगी। यहो से 06:12 बजे चलकर पडरौना पहुंचेगी। यहां से 06:57 बजे चलकर रामकोला होते और कप्तानगंज पहुंचेगी। यहां से 08:02 बजे छूटकर गोरखपुर 09:00 बजे पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस स्पेशल गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का एक, एसएलआरडी का एक, सामान्य द्वितीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के चार, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के नौ, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो और वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के एक कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed